दुनिया की सबसे खतरनाक जेल! जहां रहते हैं नरभक्षी, कैदियों को मिलती है ऐसी सजा

दुनिया में कैदियों को रखने के लिए एक से बढ़कर एक जेलों का निर्माण किया गया है। इनमें कई जेलें बेहद खतरनाक हैं जिनके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। आज हम आपको दुनिया की खतरनाक जेलों (Most dangerous Prisons in the world) के बारे में बताएंगे। इनमें सभी विदेशों में स्थित है और कैदियों के लिए नरक की तरह हैं।

गितारमा जेल 

दुनिया की सबसे खतरनाक जेल

ईस्ट अफ्रीका में स्थित रवांडा देश में गितारमा जेल (Gitarama Prison) है। इस जेल को धरती का नरक बताया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस जेल में कैदियों से कहा जाता है कि यहां पर कैदी जानवर हैं इंसान नहीं है। इसलिए उनके साथ कुछ भी किया जा सकता है। इस जेल में कैदियों को अमानवीय ढंग से पीटा जाता है जो आमबात है। इसके अलाना कैदियों में आपस में भीषण लड़ाई भी होती है जिसमें कई बार उनकी जान भी चली जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहां पर कैदियों के नरभक्षी होने की भी बात कही जाती है। कई बार वह दूसरे कैदियों को मारकर खा गए हैं।

दुनिया की सबसे खतरनाक जेल

सीरिया (Syria) में स्थित टैडमोर मिलिट्री जेल (Tadmor military jail) को बेहद खतरनाक माना जाता था, लेकिन अब आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इसको तबाह कर दिया है। एमनेस्टी इंटरनेशनल से एक कैदी ने बातचीत में बताया था कि जेल में कैदियों को गार्ड्स अनगिनत कोड़े मारते थेइसके साथ ही टैडमोर मिलिट्री जेल में कैदियों को रस्सी से बांधकर लटका दिया जाता था और डंडों से पिटाई की जाती थी। प्रताड़ना से तंग आकर कैदी खुद मौत की भीख मांगते थे। एमनेस्टी इंटरनेशनल की साल 2001 में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि एक समय यहां पर मिनटों में हजार लोगों को मार दिया जाता था।

दुनिया की सबसे खतरनाक जेल

दुनिया की सबसे खतरनाक जेल

वेनेजुएला (Venezuela) की ला सबानेटा जेल दुनिया में बेहद बदनाम है। बताया जाता है कि यहां के पुलिकर्मी कैदियों से पैसे लेते हैं और फिर उन्हें कमरे और सोने के लिए बिस्तर देते थे। इस जेल में बड़ी संख्या में कैदी बंद रहते हैं। इस जेल को साल 2013 बंद किया गया था तो 3500 कैदी रहते थे जबकि सिर्फ 700 कैदियों के रहने की जगह है। इन कैदियों में बच्चे भी शामिल थे। यहां गैंगवार की भी खबरें आती रहती थीं। साल 2013 में हिंसा हुई थी जिसमें कुल 69 लोगों की मौत हो गई थी।नाॅर्थ कोरिया (North Korea) में स्थित कॉसंट्रेशन कैंप के बारे में किसी के पास ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इसको हमेशा सवाल खड़े किए जाते हैं। बताया जाता है कि साल 2012 में कैंप (Camp 22) को बंद कर दिया गया। लेकिन कई लोग सिर्फ इसको एक अफवाह बताते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कैंप में 50 हजार से ज्यादा कैदियों को रखा गया था। इनमें तानाशाह के खिलाफ आवाज उठाने वाले ज्यादातर लोग थे। एक छोटी सी गलती पर भी पूरे परिवार को बंद कर दिया जाता था। यह भी जानकारी नहीं होती थी कि वह जिंदा हैं या मर गए।

Leave a Comment